3 yrs ·Youtube

#astronomy
नासा ने जानकारी दी है कि पहला रोबोटिक मून रोवर VIPER नोबेल क्रेटर के पश्चिम में उतरेगा, जो चंद्रमा🌕 के दक्षिणी ध्रुव के निकट है। 2023 के अंत में VIPER पिट्सबर्ग स्थित कंपनी एस्ट्रोबोटिक द्वारा निर्मित एक लैंडर ग्रिफिन पर सवार होकर चंद्रमा के लिए उड़ान भरेगा जो स्पेसएक्स फाल्कन हेवी रॉकेट द्वारा लॉन्च होगा। VIPER अज्ञात क्षेत्र में जा रहा है जहां यह बर्फ की पड़ताल भी करेगा।